नैनीताल ने अपनी बेटी की तरह दिया प्यार नही चुका सकती कर्ज– सरिता
नैनीताल। भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र भरने के साथ ही चुनाव जीतने की बात कही नामांकन भरने के साथ ही सेवा समिति के गोवर्धन हाल में प्रेस व कार्यकर्ताओं को आश्वश्त करते हुवे कहा कि माँ नैना देवी व नैनीताल की जनता का आशीर्वाद उनके साथ है जोे आगे उनकी जीत सुनिश्चित करेगा कहा कि नैनीताल की जनता ने जो प्यार व आशीर्वाद उनको दिया है।
वह उसका कर्ज कभी नही उतार सकती कहा कि नैनीताल ने उन्हें अपनी बेटी की तरह स्नेह दिया है।

कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओ व पुरुषों ने भाजपा की सदयस्ता भी ली।इस दौरान विधानसभा प्रभारी देवेंद्र ढेला, भावना मेहरा, शांति मेहरा, विवेक साह, आनंद बिष्ट, उमा पढालनी, अरविंद पडियार, मोहन सिंह बिष्ट, आशु चंदोला, दया किशन पोखरिया, शिवांशु जोशी, मोहित साह पुष्कर जोशी रमेश सुयाल प्रताप बोरा जुगल मठपाल बिष्ट व सुनील कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।