नैनीताल– अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र बोहरागांव और आलूखेत का निरीक्षण

Spread the love

नैनीताल- विगत दिनों वर्षा के कारण रामगढ क्षेत्र के बोहरागांव में भूस्खलन क्षेत्र का अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। भूस्खलन के कारण बोहरागांव में 8 परिवार प्रभावित हुये हैं। अपर जिलाधिकारी ने 8 परिवारों के विस्थापन हेतु प्रभावित परिवारों द्वारा बताई गई भूमि का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार नैनीताल को निर्देश दिये कि भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को उक्त भूमि का प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने को कहा।
इसके उपरान्त अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी द्वारा आलूखेत निकट कैलाखान में भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। आलूखेत में 12 परिवारों के भवन के निकट भूस्खलन होने पर अशोक जोशी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को भूस्खलन के रोकथाम हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश मौके पर दिये, ताकि शीघ्र धनआवंटन की कार्यवाही कर भूस्खलन को रोका जा सके।निरीक्षण दौरान उपजिलाधिकारी राहुल साह, तहसीलदार नवाजित खालिद, अधिशासी अभियंता सिचाई, राजस्व निरीक्षक, कानूनगो व ग्राम प्रधान उपस्थित थे।


Spread the love
error: Content is protected !!