नैनीताल– वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने शुरु की कार्य बहिष्कार की तैयारी

Spread the love

नैनीताल। बीते 2 माह से नगरपालिका के कर्मचारियों को वेतन न मिलने से कर्मचारियों ने अब कार्य बहिष्कार की तैयारी शुरू कर दी है कर्मचारियों का कहना है कि आगामी बुधवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के साथ वार्ता की जाएगी यदि तब भी कोई समाधान नहीं निकला तो सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे।

बता दें कि बीते 2 माह से देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के समस्त कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। कई बार इस संबंध में कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी से वार्ता भी की लेकिन कर्मचारियों को सिर्फ आश्वासन ही मिल पाया।अब स्थिती यह हो गई है कि समस्त कर्मचारियों के सामने अब आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। जिसके चलते कर्मचारी अपने परिवार का भरण पोषण करने में भी असमर्थ हो रहे हैं।
देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के सचिव सोनू सहदेव ने बताया कि बीते 2 महीने से कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है वहीं कर्मचारियों ने परेशान होकर अब एक साथ मिलकर रणनीति तैयार कर ली है कर्मचारियों का कहना है कि आगामी बुधवार को समस्त कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा से वार्ता की जाएगी इस बार भी अगर वार्ता कर कोई समाधान नहीं निकला तो समस्त कर्मचारी कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगरपालिका की होगी।


Spread the love
error: Content is protected !!