नैनीताल : भारतीय जनता पार्टी ने द्वाराहाट विधायक का फूंका पुतला

Spread the love

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नगर मंडल
नैनीताल द्वारा मंगलवार को कांग्रेस के द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह
बिष्ट द्वारा उच्च प्रशासनिक अधिकारी के घर में नशे में घुसकर अधिकारी और
उनकी महिला और बच्चों के साथ गाली गलौज करने के विरोध तथा विधायक द्वारा
की गई गुंडागर्दी के विरोध में मल्लीताल स्थित पंत पार्क के समीप विधायक
बिष्ट का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने सभा कर विधायक मदन सिंह बिष्ट
की कार्यप्रणाली पर तीखा रोष जताया।
उन्होंने कहा कि विधायक बिष्ट की ओर से जिस तरह से सम्मानित पद में रहते
हुए अपने पद का इस तरह से दुरुपयोग किया गया वह कांग्रेस के चरित्र को
उजागर करता है। इस दौरान गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने विधायक की
कार्यप्रणाली के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान मोर्चा के मंडल
अध्यक्ष आशु उपाध्याय समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, वरिष्ठ
नेता अरविंद सिंह पडियार, दया किशन पोखरियाल, मनोज जोशी, मोहित साह,
रितुल कुमार, विक्रम सिंह बिष्ट, विक्रम राठौर, भूपेंद्र सिंह बिष्ट,
कैलाश रौतला,सागर आर्य, भगवत रावत, नवनीत नेगी, डा. मोहित रौतेला, अरुण
कुमार, संजय कुमार, आशु उपाध्याय हिमांशु वर्मा,कमल तथा मोहित समेत कई कार्यकर्ता
मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!