नैनीताल– राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पत्रकारों से की मुलाकात, कहा मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, समाज को नई दिशा दिखाने में मीडिया की अहम भूमिका

Spread the love

नैनीताल– राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने गुरूवार को राजभवन में नैनीताल के मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज को नई दिशा दिखाने में मीडिया की अहम भूमिका है। राज्यपाल ने कहा की मीडिया की भूमिका लोगों की सोच, विचार और धारणा बदलने में भी महत्त्वपूर्ण स्थान रखती है।
इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा राज्यपाल को न्यूज कवरेज के दौरान आने वाली कई समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीं पत्रकारों ने नैनीताल शहर की बेहतरी के लिए कई सकारात्मक व बहुमूल्य सुझाव भी दिए। जिसमें ट्रैफिक, जैविक कृषि, पलायन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास, रोज़गार सृजन जैसे मुद्दों पर सकारात्मक परिचर्चा हुई। इस अवसर पर परिसहाय राज्यपाल रचिता जुयाल, उपनिदेशक सूचना नितिन उपाध्याय, विशेष कार्याधिकारी बी.पी.नौटियाल, राज्यपाल सूचना अधिकारी अवधेश राणा, जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा, एनयूजेआई के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी, वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी, एनयूजेआई के नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी, वरिष्ठ पत्रकार माधव पालीवाल ,रवि पांडे, रितेश सागर, राजू पांडे, रमेश चंद्रा, कंचन वर्मा, विरेंद्र बिष्ट, सुनील बोरा, कांता पाल, गौरव जोशी, विनोद कुमार, सुरेश कांडपाल, तेज नेगी, रविंदर देवियाल, नरेश कुमार, संदीप कुमार, अजमल हुसैन, पंकज कुमार, कमलेश बिष्ट, समीर शाह, कमल जगाती, गुंजन मेहरा, नीतू आर्या, खुशबू तिवारी, सीमा नाथ, आकांक्षी माडमी, नवीन तिवारी, स्वराज पाल सिंह, प्रकाश पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहें।


Spread the love
error: Content is protected !!