नैनीताल– विश्व शांति के लिए मां नयना देवी परिसर में किया गया हवन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ, जग कल्याण की मांगी गई कामना

Spread the love

नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव 2022 में विश्व शांति के लिए मां नयना देवी परिसर में हवन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। जिसमें पंडित भगवती प्रसाद जोशी सपत्नीक ,प्रो के के जोशी , कैलाश जोशी सपत्नीक शामिल हुए।
कन्या पूजन में जजमान डॉक्टर सरस्वती खेतवाल एवम दिनेश खेतवल रहे। पंडित भगवती प्रसाद जोशी, दीप जोशी, घनश्याम जोशी द्वारा पूजा कराई गई। पूजन में संतोष सह जगाती पुष्पा जगाती जजमान के रूप में शामिल हुए । भक्तो ने मां के दर्शन किए इधर सीधे प्रसारण में आशा शर्मा ने कैंसर , लोक पारंपरिक कलाकारों ने सांस्कृतिक पक्ष पर व बीना भट्ट बर्सिलिया ने कुमाऊं कविता सुनाई तथा इसके संरक्षण पर चर्चा की । कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे प्रो. ललित तिवारी, हेमंत बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति, के.सी सुयाल, परी साह व मारूति साह ने किया।
जिसके बाद शाम को पांच आरती हुई। पंच आरती में डॉक्टर कपिल जोशी शामिल हुए।
इस दौरान मंदिर परिसर मां नंदा सुनंदा देवी के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
इस दौरान भुवन बिष्ट, गोधन बिष्ट भारती ,ईशा साह मोहित साह सहित श्री राम सेवक सभा की कार्यकारणी की तरफ से मनोज साह अध्यक्ष,मनोज जोशी उपाध्यक्ष, जगदीश बावड़ी महासचिव ,विमल चौधरी उपसचिव ,विमल साह कोषाध्यक्ष ,राजेंद्र बजेठा प्रबंधक, मुकेश जोशी कार्यकारणी सदस्य, हिमाशु जोशी, भीम सिंह कार्की,अशोक साह, चंद्र प्रकाश साह,राजेंद्र लाल साह, कमलेश ढोंढियाल,ललित साह,घनश्याम लाल साह एवम प्रो.ललित तिवारी सम्मलित रहे।
वही इस दौरान महाभंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।
श्री राम सेवक सभा की ओर से प्रो. ललित तिवारी ने बताया की कल मंगलवार को सुंदरकांड व नंदा चालीसा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही दीप दान होगा तथा समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी सीधा प्रसारण में विकास ,पर्यावरण पर चर्चा होगी।

श्री रामसेवक सभा परिवार द्वारा शिक्षक दिवस पर बेहतर कार्य करने पर तारा बोरा, प्रो .नीता बोरा शर्मा, विनीता बोरा, मीनाक्षी कीर्ति, हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे ,प्रो. ललित तिवारी, राखी साह, दिव्या साह,मंजू पाल, एल डी ,पांडे को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


Spread the love
error: Content is protected !!