नैनीताल – एडवेंचर पार्क पर फन कार राइडिंग कर रही महिला पर्यटक की कार में फंसी चोटी, महिला गंभीर रूप से घायल

Spread the love

कालाढूंगी मार्ग स्थित चारखेत में एडवेंचर पार्क पर फन कार राइडिंग कर रही एक महिला पर्यटक की चोटी कार की चेन में फंस गई। महिला कार से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बीडी पांडे पहुंचाया गया। जहां से उसे हल्द्वानी रेफर किया। बताया जा रहा है, परिजन महिला को दिल्ली हायर सेंटर ले गए।

बता दें एक पर्यटक अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आई थी। वह चारखेत स्थित एडवेंचर पार्क में गए। इस बीच महिला फन कार की राइडिंग कर रही थी। इसी बीच अचानक उनकी चोटी कार की चेन में फंस गई। उन्हें तेज झटका लगा और बालों के साथ उनके सर की चमड़ी उतर गई। साथ ही झटके से वह कार से नीचे आ गिरी। करीब एक घंटे मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने चोटी काटकर उसे निजी वाहन से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि महिला के सिर में 20 टांके आए हैं। गर्दन और कमर में फ्रेक्चर होने के कारण उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार महिला को हल्द्वानी से दिल्ली एम्स ले जाया गया है। महिला के परिजनों ने पर्यटक गतिविधियों में सुरक्षा के इंतजाम न होने के आरोप लगाए हैं।


Spread the love
error: Content is protected !!