भवाली में हुई कांग्रेसियों बैठक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित

Spread the love

प्रवीण कपिल

भवाली, भवाली में भवानी गेस्ट हाऊस में कांग्रेसजनों ने बैठक कर नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया। जहाँ भवाली नगर अध्यक्ष हितेश साह की संस्तुति पर नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अफसर अली ने अरमान कुरैशी को उपाध्यक्ष, मोहमद सैफ को महामंत्री, मोहमद अयान को उपसचिव मनोनीत किया। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने नव पदाधिकारियों से संगठन से मिली जिम्मेदारी पर खरा उतरने की बात कही।

इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, भवाली नगर अध्यक्ष हितेश साह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अफसर अली, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष तरुण साह, नगर अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ हरेन्द्र आर्य, भवान सिंह बिष्ट, धनी दुमका, नितिन गौतम, विशाल आर्य आदि उपस्थित रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!