उत्तराखण्डः रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती का एक और आरोपी गिरफ्तार! मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, अबतक आठ आरोपी पकड़े

Spread the love

देहरादून। राजधानी देहरादून के रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती मामले में दून पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपए के इनामी आरोपी विक्रम को यूपी से अरेस्ट किया गया। इसके बाद देर रात को विक्रम को प्रेमनगर के जंगल एरिया में हथियार बरामदगी के लिए ले जाया गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। डकैती के आरोपी विक्रम द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने पर उसका जवाब दिया गया। पुलिस के अनुसार उनकी टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी विक्रम के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल बरामद की है। दून पुलिस ने अब तक इस मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया है। रिलायंस ज्वैलरी शोरूम मामले में घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों में से मुख्य आरोपी अभिषेक को पुलिस द्वारा बिहार से गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में डकैती कांड में आरोपी अभिषेक के साथ प्रिंस और विक्रम कुशवाहा के अलावा राहुल और अविनाश के शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। पहले ही प्रिंस और विक्रम कुशवाहा पर पुलिस द्वारा 02-02 लाख का इनाम घोषित किया गया था। घटना में फरार चल रहे 02 अन्य आरोपी राहुल और अविनाश पर एसएसपी देहरादून द्वारा 25-25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।


Spread the love
error: Content is protected !!