नैनीताल। पारिवारिक कलह के चलते दीपावली पर घर से निकले एक युवक का शव नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र मंगोली के जंगल में पेड़ से लटका मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कब्जे में ले लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्र मंगोली घटगड़ निवासी दिनेश सिंह बिष्ट (34) रामनगर के रिजॉर्ट में काम करता था। जो दीपोत्सव पर अपनों के साथ खुशियां मनाने घर आया था और बीते देर शाम पारिवारिक कलह के चलते वह बिना बताए घर से चला गया। देर शाम तक जब वह घर नही लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की काफी देर तक खोजबीन करने पर भी युवक का कुछ पता नही चल पाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक का शव मंगोली के जंगल मे पेड़ से लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया की मंगोली घटगढ़ निवासी दिनेश सिंह बिष्ट के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
