अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना परिसर में पढ़ने वाली एमएफए की छात्रा हेमलता कबडवाल का नाम 9 फरवरी को चैंपियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।उन्होंने तय समय में सर्वाधिक संख्या में लोक कला एपण बनाने का यह रिकॉर्ड बनाया है। मुक्तेश्वर निवासी हेमलता का नाम इस रिकॉर्ड में दर्ज होने पर उनके परिचितों, परिजनों व शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त की हैं।
हेमलता ने बताया कि बचपन से ही ऐपण बनाना उनका शौक रहा है और उन्हें 15 साल से ऐपण बनाती आ रहीं हैं। 22 साल की उम्र में ही हेमलता ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हेमलता का मानना है कि वर्तमान में बेरोजगारी के समय मे महिलाओं के लिए लोक कला ऐपण एक रोजगार का भी साधन है जिससे महिलाएं व लड़कियां आत्मनिर्भर बन सकतीं है। बताया की उनके इस ऐपण की मांग सिंगापुर तक हैं। वर्तमान में हेमलता ने अपने साथ 5 लड़कियों को जोड़ा है जो उनके साथ ऐपण कला बनाती हैं।
![](https://nainitalvoice.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG_20220227_195146.jpg)
बता दें कि उत्तराखंड की प्रचीन लोक कला ऐपण अब खास अवसरों पर आंगन , देहरी दीवारों की शोभा बढ़ाना ही नही रह गया बल्कि यह कला पारम्परिक शौक से बाहर एक व्यवसायिक रूप भी धारण कर चुका है। वर्तमान लोग ऐपण कला खूब पसंद कर रहें है। और यह ऐपण कला युवाओ के लिए रोजगार के नए दरवाजे भी खोल रहा हैं।