नैनीताल। विधानसभा भर्ती में हुए घोटाले को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका।
मंगलवार को प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पंत पार्क में प्रदेश संयुक्त सचिव हेम आर्य एवं मंडल अध्यक्ष भुवन कुमार आर्य के नेतृत्व में विधानसभा भर्ती घोटालों के खिलाफ भाजपा सरकार व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण विधानसभा सचिवालय में विगत 22 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में अपने परिवार के सदस्यों, अपने रिश्तेदारों अपने चहेतों को अनियमित तरीके से भर्ती किया गया हैं।
विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सहदेवा, विधानसभा अध्यक्ष शुभम कुमार, अनु०जा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन आर्य, सचिव किशन लाल, देवेंद्र लाल, प्रदीप शाह, उपेंद्र बेदी, एम एस राजपूत, दीपक कुमार, नईम निम्मो, लीलाधर जोशी, बीरबल टम्टा, कुंदन, पंकज कुमार, जय, मदन त्रिपाठी, विजय कुमार, दीवान लाल आदि उपस्थित रहे।
Rohit Verma
संपादक