नैनीताल/भवाली। आगामी फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर अब राजनेता भी सक्रिय होने लगे हैं,और टिकट पाने के लिए दल बदल भी जारी है।
बता दें की 2017 में टिकट नही मिलने से आहत हेम आर्य ने भाजपा का दामन छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ा और हार का मुंह देखना पड़ा, फिर उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया और 2022 विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर दी लेकिन जब यहाँ भी टिकट की उम्मीद धूमिल होती हुई नजर आई तो रविवार को एक बार फिर से उन्होंने देहरादून भाजपा कार्यालय में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।
![](https://nainitalvoice.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220102_150148-1.jpg)
हालांकि भाजपा में भी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की काफी लंबी कतार लगी हुई है। ऐसे में हेम आर्य को टिकट मिलने की संभावनाएं यहां भी काफी कम है।