दुःखद! द्रौपदी के डांडा-2 में हुए हिमस्खलन में लापता हुए नैनीताल निवासी शुभम के शव की हुई पहचान, शोक में डूबे नगरवासी

Spread the love

उत्तरकाशी। द्रौपदी के डांडा-2 में हुई एवलॉन्च की घटना में कई पर्वतारोहियों के शव मिल चुके हैं,तो वहीं कई अब भी लापता हैं, इनमें से ही एक थे नैनीताल निवासी शुभम सांगरी जो इस घटना के बाद से ही लापता थे। जिनका शव बरामद हो चुका है।
रेस्क्यू टीम द्वारा हिमस्खलन में लापता हुए पर्वतारोहियों प्रशिक्षुओं की तलाशी में नैनीताल, कृष्णापुर के शुभम सांगरी के शव की शिनाख्त हो चुकी है तथा शव मातली (उत्तरकाशी) पहुँच चुका है। जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने हिमस्खलन के कारण हुई शुभम की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उनके पिता दीवान सिंह को शव सुपुर्द कर दिया है।
आपको बता दें कि नगर के तल्लीताल स्थित कृष्णापुर निवासी शुभम सांगुड़ी बीते 10 सितंबर को पर्वतारोहण का एडवांस कोर्स करने के लिए उत्तरकाशी गया हुआ था। शुभम की पांच दिन पहले ही अपने परिजनों से बात हुई थी। शुभम के पिता दीवान सिंह के बताया कि शुभम ने फोन पर दिवाली में घर आने की बात कही थी। लेकिन इस बीच उन्हें शुभम के हिमस्खलन में लापता होने की सूचना मिली। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश के लिए रवाना हुए थे। लेकिन आज शुभम का शव मिलने की सूचना से परिजन समेत पूरा नगर शोक में डूब गया हैं।


Spread the love
error: Content is protected !!