भवाली में दूर होगी पेयजल की समस्या, पाइपलाइन समेत अन्य सामग्री पहुंची, जल्द होगा काम शुरू

Spread the love

भवाली। नगर के पेयजल समस्या को लेकर विधायक सरिता आर्य ने बड़ी पहल करते हुए तत्काल पेयजल सामग्री जलसंस्थान को उपलब्ध करा दी है। बता दें की आबादी बढ़ने के साथ ही नगर में पेयजल समस्या दिन प्रति दिन बड़ती जा रही है। पिछले दिनों नगर के रेहड़, नैनीताल वी रामगढ़ रोड, दुगई स्टेट में पेयजल समस्या को देखते हुए जलसंस्थान ने सोलह लाख से ज्यादा का प्राकलन बना शासन को भेजा था। जिसपर विधायक सरिता आर्य ने समस्या का संज्ञान लेते हुए तत्काल शासन से संपर्क कर जलसंस्थान को सामग्री उपलब्ध करा दी । वही जलसंस्थान के महाप्रबंधक डी के सिंह को भी निर्देश दिये है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि प्राकलन के सापेक्ष उन्हें जीआई पाइप सहित अन्य साम्रगी मिली है जिससे तत्काल पेयजल व्यवस्था ठीक करने में मदद मिलेगी। इस दौरान सरिता आर्य ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल धरना प्रदर्शन व समस्या का राजनीतिकरण न कर राजनीति का उपयोग समस्या का समाधान करने के लिए होना चाहिये।
वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सरिता आर्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर की समस्या का तत्काल संज्ञान लेने व साम्रगी उपलब्ध कराने पर आभार जताया है। इस दौरान पूर्व पालिका अध्य्क्ष नीमा बिष्ट, मोहन बिष्ट, भावना मेहरा, प्रकाश आर्य, शिवांशु जोशी, नंदकिशोर पांडेय, आशु चंदोला, कंचन साह , प्रगति जैन, वर्षा, मीना बिष्ट, रति सिंघल आदि कार्यकर्ताओ ने खुशी जतायी।


Spread the love
error: Content is protected !!