भवाली में बाघ का आतंक, व्यक्ति की बाल बाल बची जान
प्रवीण कपिल

भवाली। नगर में बाघ का आतंक बढ़ने लगा है। बुधवार को भीमताल रोड़ स्थित गोलूधार निवासी लक्ष्मण सिंह 58 पर बाघ ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर बाघ उन्हें घायल छोड़ गया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह हर रोज की तरह सुबह 5 बजे अपने काम पर जा रहे थे। अचानक घर से आगे जाते ही झाड़ियों की तरफ से बाघ ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर बाघ उन्हें घायल छोड़ गया। आनन फानन में घायल लक्ष्मण को सीएचसी भवाली उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया। ग्राम प्रधान पति संजय कुमार ने बताया कि बाघ का आतंक आये दिन बढ़ने लगा है। वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने की मांग की गई है। डिप्टी रेंजर दीप जोशी ने बताया कि सूचना पर टीम को मौके।पर भेजा गया था। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को घर भेज दिया गया। 5 हजार रुपये की मदद की गई है।