उत्तराखण्डः नैनीताल में होली की धूम! गीतों पर थिरकीं महिलाएं, बाजार में भी दिखने लगी रौनक

Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में रंगों के पर्व होली के रंग सजने लगे हैं। पुरुषों की बैठकी होली के बाद अब महिलाओं की होली, हंसी-ठिठोली, मस्ती शुरू हो गयी है। आज नगर की महिला संगठन लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा होली गायन का आयोजन किया गया, जिसमें महिला होल्यारों के दलों ने होली गायन किया। सरोवर नगरी में इन दिनों फागोत्सव का रंग चढ़ा हुआ है। फागोत्सव को लेकर महिलाएं होली के रंगों से सराबोर नजर आ रही है। महिला होलियार खष्टी बिष्ट का कहना है कि सालभर उन्हें रंगों के त्यौहार होली का इंतजार रहता है। जिसमें होली गायन के साथ-साथ होली के गीतों में नृत्य झूमकर बाहर निकलता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महिलाए मुख्य भूमिका में रही है, ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू कराने के साथ ही इसे आगे बड़ा सके।


Spread the love
error: Content is protected !!