मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस जनों किया प्रदर्शन

Spread the love

प्रवीण कपिल

भवाली,भवाली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आव्हान पर नगर अध्यक्ष हितेश साह के नेतृत्व में नगर के मैन कांग्रेस, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, एससी प्रकोष्ठ व वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता नगर के पेट्रोल पंप में एकत्रित हुए। यहाँ सभी ने एकजुट होकर महंगाई के खिलाफ हाथों में महंगाई विरोधी स्लोगन लेकर व खाली सिलेंडर लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया।

इस दौरान भाजपा सरकार होश में आओ, पेट्रोल-डीजल, सिलेंडर, खाद्य तेल के दाम कम करो, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए। पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा मन माने ढंक से शाशन कर रही है। जब चाहे, जैसे चाहे महंगाई बढ़ा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता इसका जवाब देगी। पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट ने कहा पहले पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छुआ दिए। और अब बस मामूली दाम घटा दिए। दूसरी ओर खाद्य पदार्थ व सिलेंडर के दामो में कोई राहत नहीं है। ऐसी सरकार से जनता को मुक्त कराना है। जो जनता की बात न सुन सके। वही नगर अध्यक्ष हितेश साह ने कहा कि भाजपा सरकार डीजल व पेट्रोल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी कर अब दामों में मामूली दर घटाकर वाह-वाही लूटने का प्रयास कर, जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। 7

इस दौरान सरिता आर्य, खष्टी बिष्ट, हितेश साह, मीना बिष्ट, तरूण साह, अफसर अली, पुष्पेश पांडे, नन्दन सुयाल, भवान बिष्ट, कन्नू बिष्ट, इदरीश खान, भगवत प्रसाद, सीमा सिंह, माला कनवाल, विशाल आर्य, अरमान कुरैशी, अयान, करन बोरा समेत कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!